महिला टी-20 विश्व कप क्रिकेट: बिना खेले भारतीय महिला टीम फ़ाइनल में
भारतीय महिला क्रिकेट टीम बिना एक गेंद खेले टी-20 विश्व कप के फ़ाइनल में पहुँच गई.
भारतीय महिला क्रिकेट टीम पहली बार वर्ल्ड कप के फ़ाइनल में पहुंची है.
गुरुवार को टी-20 विश्व कप के सेमी फ़ाइनल में भारत का मुक़ाबला इंग्लैंड से होना था लेकिन भारी बारिश के चलते ये मैच नहीं हो पाया.
सेमी फ़ाइनल के लिए कोई रिज़र्व दिन नहीं रखा गया था, इसके चलते भारतीय टीम सीधे फ़ाइनल में पहुंच गई है.
वजह ये है कि भारतीय महिला टीम 8 अंक के साथ अपने ग्रुप में टॉप पर रही थी, जबकि इंग्लैंड की महिला टीम 6 अंक के साथ दूसरे नंबर पर थी.
बीबीसी के वेदर प्रजेंटर साइमन किंग ने पहले ही आशंका जताई थी कि गुरुवार को दिन भर बारिश होगी.
दूसरी ओर मौजूदा चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम दूसरे सेमी फ़ाइनल में दक्षिण अफ़्रीका से भिड़ने वाली है.
अगर इस मैच में भी बारिश होती है, तो ऑस्ट्रेलिया की टीम भी बिना मैच खेले बाहर हो जाएगी, क्योंकि वो भी अपने ग्रुप में दूसरे नंबर पर थी.
साइमन किंग का कहना है कि गुरुवार को बाद में बारिश बंद हो जाएगी.
महिला टी-20 विश्व कप का फ़ाइनल रविवार को मेलबर्न में खेला जाना है. आयोजकों को उम्मीद है कि इस फ़ाइनल में रिकॉर्ड संख्या में दर्शक जुटेंगे.
मंगलवार को दक्षिण अफ़्रीका और वेस्टइंडीज़ का मैच भी बारिश के कारण नहीं हो पाया था, जबकि थाइलैंड और पाकिस्तान का मैच भी बारिश की भेंट चढ़ गया था.
भारतीय टीम ग्रुप ए में थी और अपने सभी मैच जीतकर पहले स्थान पर थी.

Comments
Post a Comment